प्रस्तावना (Introduction)
BTST ( Buy Today Sell Tomorrow)के कड़े नियम (Strict Rules for BTST)
- हाई वॉल्यूम(High volume) और लिक्विडिटी शेयर (Liquidity Share) : F&O स्टॉक्स ही चुनने हैं ताकि जिसका हाई वॉल्यूम और लिक्विडिटी शेयर रहे साथ में Strong Momentum और clear Trending हो।
- डिलीवरी प्रोडक्ट का चुनाव (Select Delivery/CNC Mode): ट्रेड लेते समय हमेशा CNC या Delivery सिलेक्ट करें। गलती से भी MIS (इंट्राडे) मत करना, वरना ब्रोकर दोपहर 3:20 पर खुद सौदा काट देगा और कल सुबह की ओपनिंग का गेम हाथ से निकल जाएगा।
- प्लॉट लाइन (Plot Line ) बनाम स्मूद लाइन (Smooth Line ): जब 14-पीरियड की Plot line नीचे से आकर Smooth line (Moving Average) को चीरती हुई 55 ओर 60 के पार निकलती है, तो इसका मतलब है कि खरीदारों की रफ्तार अपनी ही एवरेज स्पीड से तेज़ हो चुकी है।
- कमजोर बायर का सिग्नल: अगर Plot line ऊपर तो जाए, लेकिन Smooth line को ऊपर की तरफ क्रॉस न कर पाए या उससे टकराकर नीचे आ जाए तो वह फेक ब्रेक आउट है और मार्केट 'U-Turn' ले लेगा।
A. पहला कदम: डेली चार्ट (Daily Chart) — बड़ा रास्ता देखें
- कैसे चेक करें: दोपहर 3:00 बजे सबसे पहले स्टॉक का डेली चार्ट लगाएं।
- क्या देखना है: स्टॉक की आज की कैंडल एक मजबूत हरी कैंडल (Bullish Marubozu) होनी चाहिए, जो अपने पिछले 5-10 दिनों के रेजिस्टेंस को तोड़कर ऊपर बंद हो रही हो।
- RSI का गणित: डेली चार्ट पर RSI 55 या 60 के ऊपर होना चाहिए। यह बताता है कि बड़े प्लेयर्स (FII/DII) इस स्टॉक को ऊपर ले जाना चाहते हैं।
- कैसे चेक करें: डेली चार्ट सही दिखने के बाद तुरंत 15-मिनट के चार्ट पर आ जाएं। BTST का असली फैसला इसी टाइमफ्रेम पर होता है।
- क्या देखना है: दोपहर 2:30 के बाद से स्टॉक लगातार हायर-हाई (Higher Highs) बना रहा हो और अपने 'Day's High' के पास हो।
- RSI का गणित: यहाँ पर RSI Plot line ने Smooth line को नीचे से ऊपर की तरफ काटा हो और RSI का लेवल 55 वा 60 के पार निकल रहा हो। यह आपके लिए 'ग्रीन सिग्नल' है।
- कैसे चेक करें: दोपहर 3:10 से 3:15 के बीच, ट्रेड का बटन दबाने से ठीक पहले 5-मिनट का चार्ट खोलें।
- क्या देखना है: कहीं आखिरी 5 मिनट में मार्केट कोई 'U-Turn' या बड़ी लाल कैंडल तो नहीं बना रहा ?
- RSI का गणित: 5-मिनट पर RSI 55 वा 60 के ऊपर मजबूती से टिका होना चाहिए और उसकी Plot line Smooth line के ऊपर तैरनी चाहिए। अगर 5-मिनट पर Plot line Smooth line को नीचे काट रही है, तो समझ जाइए कि खरीदार थक चुके हैं और आपको ट्रेड नहीं लेना है।
- टाइमिंग का खेल (The Timing): दोपहर 3:10 से 3:20 के बीच का समय सबसे परफेक्ट है। इसी 10 मिनट में तीनों टाइमफ्रेम का कंफर्मेशन लेकर ऑर्डर डालना होता है।
- वॉल्यूम की हरी दीवार (Volume Confirmation): 15-मिनट के चार्ट पर दोपहर 3 बजे के बाद की वॉल्यूम बार पिछली कई कैंडल्स से कम से कम दोगुनी बड़ी होनी चाहिए।
- लॉस का कड़ा ब्रेक (Strict Stop-Loss): कैपिटल का 1% रिस्क से ज्यादा नहीं होना चाहिए। कल सुबह अगर मार्केट उल्टा खुला, तो तुरंत बाहर!
- मुनाफा बुकिंग (Profit Booking): अगले दिन सुबह 9:15 पर अगर स्टॉक 2% से 3% गैप-अप खुलता है, तो शुरुआती 5 मिनट में अपना प्रॉफिट बुक करें। लालच में होल्ड नहीं करना है।
"BTST ट्रेडिंग करने के लिए सबसे बेस्ट स्टॉक ढूंढना होता है, तो आप हमारी 🔗[ऑप्शन ट्रेडिंग गाइड (Options Trading Guide) क्या है? और इससे कैसे पैसा कमाए] आर्टिकल को पढ़िए कि यह किस तरह का मोमेंटम देता है। आप इस लिंक पर क्लिक करके पूरा ऑप्शन ट्रेडिंग गाइड का आर्टिकल पढ़ सकते हैं और ऑप्शंस का गणित समझ सकते हैं।"
"कैश मार्केट में सही स्टॉक चुनकर BTST ट्रेडिंग करना सीख जाते हैं, तो आपको इंडेक्स की चाल को समझने के लिए हमारी 🔗[निफ्टी 50 vs बैंक निफ्टी गाइड (Nifty 50 vs Bank Nifty Guide) क्या है? और नए ट्रेडर के लिए असली गणित] पढ़ना चाहिए कि सही इंडेक्स चुन सकते हैं।"
निष्कर्ष (Conclusion)
FAQ - Frequently Asked Questions)

0 टिप्पणियाँ