Why Liquidity is Important in SMC Trading? The Secret of Smart Money Concept

एसएमसी में लिक्विडिटी और स्टॉप हंट क्या होता है जानिए हिंदी में

 प्रस्तावना ( Introduction)

शेयर मार्केट का सच्चाई यह है कि है कि यहाँ नुकसान होना निश्चित है, विशेषकर साधारण वा रिटेल ट्रेडर्स के लिए जो पुरानी तकनीकी रणनीतियों (Retail Chart Patterns) के भरोसे ट्रेड करते हैं। लाइव मार्केट में कई बार आपके साथ ऐसा हुआ होगा कि जैसे ही आप किसी मजबूत सपोर्ट पर बाय (Buy) करते हैं, मार्केट अचानक नीचे गिरकर आपका स्टॉप लॉस हिट करता है, और ठीक वहीं से मार्केट रॉकेट की तरह वापस ऊपर भाग जाता है।

जब ऐसा बार-बार होता है, तो ट्रेडर का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। वह लालच और डर के चक्रव्यूह में फंसकर अंधाधुंध ट्रेड करने लगता है, जिससे उसके सारे सपने टूट जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मार्केट को कैसे पता चलता है कि आपका स्टॉप लॉस कहाँ लगा है? इसी रहस्य से परदा उठाता है—Smart Money Concept (SMC), का सबसे बड़ा इंजन है लिक्विडिटी (Liquidity) 

आसान भाषा में समझें SMC में लिक्विडिटी ( Liquidity) क्या है? ( What is Liquidity in SMC in Simple language)
आम वित्तीय भाषा में लिक्विडिटी का मतलब होता है कि किसी एसेट को कितनी आसानी से कैश में बदला जा सकता है। लेकिन SMC (स्मार्ट मनी कांसेप्ट) में लिक्विडिटी का सीधा और सरल मतलब है—"पैसा" या "रिटेल ट्रेडर्स के स्टॉप लॉस (Stop Losses)"। 
चार्ट पर जिस भी जगह सबसे ज़्यादा रिटेल ट्रेडर्स के स्टॉप लॉस ऑर्डर पेंडिंग पड़े होते हैं, एसएमसी की भाषा में उसे 'लिक्विडिटी पूल' (Liquidity Pool) कहा जाता है। स्मार्ट मनी (जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय बैंक ( International Bank ), हेज फंड्स ( Hedge Funds ) और बड़े इंस्टीट्यूशनल ऑपरेटर्स ( Institutional Operator) को मार्केट में मूव करने के लिए इसी लिक्विडिटी यानी आपके स्टॉप लॉस की तलाश होती है।
स्मार्ट मनी को लिक्विडिटी की ज़रूरत क्यों होती है? ( Why Smart Money need Liquidity)
इस बात को एक साधारण बिज़नेस लॉजिक से समझिए। यदि आपको बाजार से सिर्फ 10 या 20 शेयर खरीदने हैं, तो आपको तुरंत कोई न कोई सेलर (विक्रेता) मिल जाएगा। लेकिन मान लीजिए कि किसी बड़े बैंक या स्मार्ट मनी को किसी कंपनी के 10 लाख शेयर्स खरीदने हैं। अगर वे एक साथ मार्केट प्राइस पर इतना बड़ा ऑर्डर डालेंगे, तो शेयर का भाव बिना उनके ऑर्डर पूरे हुए ही आसमान छू जाएगा (Slippage)।
इसलिए, स्मार्ट मनी को अपने करोड़ों-अरबों रुपये के ऑर्डर्स को मैच करने के लिए उतनी ही बड़ी मात्रा में सेलर्स (बिक्री करने वाले) चाहिए होते हैं। अब इतने सारे सेलर्स एक ही जगह पर कहाँ मिलेंगे? बिल्कुल सही सोचा आपने! जहाँ रिटेल ट्रेडर्स के स्टॉप लॉस लगे होंगे। जब एक रिटेल बायर का स्टॉप लॉस हिट होता है, तो उसका ऑर्डर मार्केट में 'सेल ऑर्डर' (Sell Order) बन जाता है। स्मार्ट मनी इसी का फायदा उठाती है और उनके सेल ऑर्डर्स को खुद खरीदकर अपनी बड़ी पोजीशन बनाती है।
चार्ट पर लिक्विडिटी के मुख्य प्रकार (Types of Liquidity in the Chart )
स्मार्ट मनी को पता होता है कि रिटेलर्स को किताबों और यूट्यूब वीडियो में क्या सिखाया गया है। वे चार्ट पर जानबूझकर ऐसे पैटर्न्स बनाते हैं जहाँ रिटेलर्स ट्रैप हो सकें:
1. Equal Highs & Equal Lows (EQH / EQL)
जब मार्केट चार्ट पर दो बार एक ही जगह से रेसिस्टेंस ( Resistence ) लेकर नीचे आता है, तो रिटेलर्स उसे 'Double Top' या Equal Highs (EQH) मानकर वहाँ से शॉर्ट (बिक्री) करते हैं और अपना स्टॉप लॉस ( Stop Loss ) उस लाइन के ठीक ऊपर रख देते हैं। इसी तरह नीचे की तरफ Equal Lows (EQL) या 'Double Bottom' बनता है जहाँ लोग भारी बाइंग ( Buying ) करते हैं र स्टॉप लॉस नीचे लगाते हैं। स्मार्ट मनी के लिए ये लेबल्स पैसों की तिजोरी की तरह होते हैं।
2. Trendline Liquidity (TL)
रिटेल ट्रेडिंग में सिखाया जाता है कि जब भी मार्केट किसी ट्रेंडलाइन को छुए, तो वहाँ ट्रेड लें। रिटेलर्स ट्रेंडलाइन के सपोर्ट पर बाय करते हैं और स्टॉप लॉस को ट्रेंडलाइन के ठीक नीचे सेट करते जाते हैं। इस प्रक्रिया में पूरी ट्रेंडलाइन के नीचे स्टॉप लॉस की एक लंबी कतार (Liquidity) जमा हो जाती है, जिसे स्मार्ट मनी एक ही झटके में साफ़ करती है।
3. Support & Resistance Liquidity
कोई भी बड़ा और साफ दिखने वाला सपोर्ट या रेसिस्टेंस लेवल अपने पीछे भारी मात्रा में लिक्विडिटी छुपा कर रखता है। रिटेलर्स सोचते हैं कि यह ब्रेकआउट है, जबकि स्मार्ट मनी के लिए वह सिर्फ एक लिक्विडिटी हंट ( Liquidity Hunt ) होता है।
4. स्टॉप हंट या लिक्विडिटी स्वीप क्या होता है?( What is Stop Hunt and Liquidity Sweep )
लाइव मार्केट में जब प्राइस किसी मजबूत सपोर्ट या रेसिस्टेंस को तोड़कर तेजी से बाहर निकलता है, तो रिटेलर्स ब्रेकआउट समझकर उसी दिशा में कूद पड़ते हैं। लेकिन अचानक मार्केट वहाँ से यू-टर्न ले लेता है और वापस अपनी पुरानी रेंज में आ जाता है। इसे ही Liquidity Sweep या Stop Hunt कहा जाता है।
स्मार्ट मनी जानबूझकर प्राइस को उस स्तर तक धकेलती है ताकि रिटेलर्स के स्टॉप लॉस ट्रिगर हो सकें। जैसे ही सारे स्टॉप लॉस कटते हैं, स्मार्ट मनी को अपने ऑर्डर्स के लिए लिक्विडिटी मिल जाती है और मार्केट बहुत तेज़ी से विपरीत दिशा में भागने लगता है।
लिक्विडिटी और ऑर्डर ब्लॉक ( Liquidity and Order Block) का गहरा कनेक्शन
SMC ट्रेडिंग का एक स्वर्णिम नियम है: "यदि चार्ट पर कोई ऑर्डर ब्लॉक (OB) बना है, लेकिन उसके पीछे या आगे कोई लिक्विडिटी मौजूद नहीं है, तो वह ऑर्डर ब्लॉक काम नहीं करेगा।"
एक वैलिड और हाई-प्रोबेबिलिटी ऑर्डर ब्लॉक वही होता है जो मार्केट में कोई बड़ा इनबैलेंस (Imbalance) पैदा करने से पहले पुरानी लिक्विडिटी को पूरी तरह 'स्वीप' (साफ) कर चुका हो। अगर आप बिना लिक्विडिटी देखे किसी भी ऑर्डर ब्लॉक पर एंट्री लेंगे, तो आपका स्टॉप लॉस होना लगभग तय है।
"स्मार्ट मनी कॉन्सेप्ट और बैंकों की इस एडवांस ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी को आप तभी पूरी तरह समझ सकते हैं, जब बाज़ार की बुनियादी नींव मजबूत हो। यदि आप बिल्कुल शुरुआत (Zero) से मार्केट के काम करने के तरीके को जानना चाहते हैं, तो पहले हमारा यह लेख पढ़ें कि 🔗[Share Market क्या है और इसमें निवेश की शुरुआत कैसे करें]"
" यदि आप एसएमसी के इन एडवांस लिक्विडिटी पूल्स और स्टॉप हंट नियमों का उपयोग करके हर रोज़ नियमित कमाई करना चाहते हैं, तो हमारी इस गाइड को पढ़ें जहाँ हमने समझाया है कि🔗 [Intraday Trading क्या है और इसमें सही एंट्री-एग्जिट कैसे लें
"जब आप चार्ट पर लिक्विडिटी स्वीप (Stop Hunt) को पहचानना सीख जाते हैं, तब हाई-एक्यूरेसी लेबल्स पर ट्रेड लेना आसान हो जाता है। इसी मोमेंटम का फायदा उठाकर कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने के लिए आप सीख सकते हैं कि 🔗[Option Trading क्या है और इसमें रिस्क मैनेजमेंट के साथ ट्रेड कैसे लें]"
निष्कर्ष (Conclusion)
स्मार्ट मनी कांसेप्ट (SMC) में लिक्विडिटी को समझना कोई विकल्प (Option)नहीं है, बल्कि मार्केट में टिके रहने की सबसे पहली शर्त है। SMC ट्रेडिंग का सबसे बड़ा सच यही है: "यदि आप लाइव चार्ट पर यह नहीं पहचान पा रहे हैं कि दूसरों का स्टॉप लॉस (Liquidity) कहाँ लगा है, तो इसका सीधा सा मतलब है कि आप खुद उस मार्केट की लिक्विडिटी हैं।" तुक्केबाजी और पुराने रीटेल पैटर्न्स को छोड़िए, चार्ट को बैंकों और इंस्टीट्यूशन्स की नजर से देखना शुरू कीजिए। जब आप लिक्विडिटी के साफ होने का इंतजार करके ट्रेड लेंगे, तो आपका नुकसान अपने आप न्यूनतम हो जाएगा और प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1. क्या हम लिक्विडिटी का पता लगाने के लिए किसी इंडिकेटर का उपयोग कर सकते हैं?
Ans: वैसे तो लिक्विडिटी को नग्न आंखों (Price Action) से देखना सबसे बेस्ट है, लेकिन बिगिनर्स के लिए TradingView पर 'Session Liquidity' या 'Equal Highs/Lows' नाम के कुछ कस्टमाइज्ड स्क्रिप्ट्स/इंडिकेटर्स मिल जाते हैं जो चार्ट पर संभावित लिक्विडिटी जोन को मार्क कर देते हैं।
Q2. लिक्विडिटी स्वीप ( Liquidity Sweep) और रियल ब्रेकआउट ( Real Breakout) में क्या अंतर है?
Ans: यदि प्राइस किसी लेवल को तोड़कर उसके बाहर कैंडल क्लोज (Body Close) कर देता है और सस्टेन करता है, तो वह रियल ब्रेकआउट हो सकता है। लेकिन अगर प्राइस सिर्फ एक लंबी विक (Wick) बनाकर तुरंत वापस अंदर आ जाता है, तो उसे लिक्विडिटी स्वीप माना जाता है।
Q3. क्या SMC हर प्रकार के मार्केट में काम करता है?
Ans: हाँ, स्मार्ट मनी कांसेप्ट और लिक्विडिटी का नियम फॉरेक्स (Forex), क्रिप्टो (Crypto) र भारतीय शेयर बाजार (निफ्टी, बैंक निफ्टी र स्टॉक्स) तीनों में समान रूप से काम करता है, क्योंकि हर जगह बड़े इंस्टीट्यूशन्स ही मार्केट को चलाते हैं।
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
यह लेख पूरी तरह से केवल शैक्षणिक उद्देश्य (Educational Purposes) के लिए तैयार किया गया है। शेयर बाजार और एसएमसी ट्रेडिंग अत्यधिक जोखिम भरे वित्तीय क्षेत्र हैं। यहाँ दी गई किसी भी जानकारी या स्ट्रेटेजी के आधार पर वास्तविक धन से ट्रेड करने से पहले किसी सेबी-पंजीकृत वित्तीय सलाहकार (SEBI Registered Advisor) से परामर्श अवश्य लें। किसी भी प्रकार के लाभ या हानि के लिए यह ब्लॉग ज़िम्मेदार नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ